दिल्ली में MSME और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने पर जोर, ‘उद्यम संवाद 2026’ में कारोबारियों से हुई चर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 September 2026): दिल्ली में MSME, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सचिवालय में ‘उद्यम संवाद 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में MSME, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों और उद्योग जगत से जुड़े हितधारकों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला उद्यमियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का फोकस कारोबारियों की जरूरतों को समझने और उन्हें सरकार की योजनाओं व सुविधाओं से जोड़ने पर रहा।

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं और सहायता, वित्तीय एवं तकनीकी संसाधनों तक पहुंच, नवाचार, ई-मार्केट, निर्यात और व्यापार के अवसर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दिल्ली में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और स्थानीय कारोबारियों को बड़े बाजारों तक पहुंच दिलाने पर भी जोर दिया गया। सरकार की ओर से कारोबारियों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को समझने और उनके समाधान पर काम करने की बात कही गई।

इस अवसर पर MSME और स्टार्ट-अप्स के लिए योजनाओं का कंपेंडियम भी जारी किया गया। इसमें केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहनों और सहायता कार्यक्रमों को एक जगह संकलित किया गया है। इसका उद्देश्य उद्यमियों को उपलब्ध सरकारी सहायता और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी जरूरत के मुताबिक संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में कहा गया कि ‘उद्यम संवाद’ केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि इसे दिल्ली के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों और उद्यमियों के बीच ले जाने की योजना है। इसके तहत जमीनी स्तर पर कारोबारियों की जरूरतों और समस्याओं को समझकर उनके साथ काम करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को MSME, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों के लिए मजबूत कारोबारी मंच के रूप में विकसित करना और ‘विकसित भारत @2047’ के व्यापक लक्ष्य में योगदान देना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।