सेक्टर-92 को मिली ₹5.55 करोड़ की विकास सौगात, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं RWA और निवासियों की समस्याएं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (26 September 2026): नोएडा के सेक्टर-92 स्थित सामुदायिक केंद्र में शनिवार को विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर के RWA पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-92 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले विभिन्न विकास एवं अनुरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 5.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों में सामुदायिक केंद्र का अनुरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, सेक्टर की सड़कों पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य और पार्क के समीप नए शौचालय का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है।
विधायक ने कहा कि सेक्टरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।