UPITS 2026: 10 प्वाइंट्स में जानिए क्या है खास, 25 से 29 सितंबर तक दिखेगी यूपी की औद्योगिक ताकत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25 सितंबर 2026): उत्तर प्रदेश के औद्योगिक, कारोबारी और निर्यात क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने वाला UP International Trade Show (UPITS) 2026 आज से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि 29 सितंबर को समापन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
इस वर्ष UPITS की केंद्रीय थीम ‘अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच…’ रखी गई है। आयोजन के जरिए उत्तर प्रदेश को देश-दुनिया के कारोबारियों, निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बड़े सोर्सिंग हब के रूप में प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा है।
UPITS 2026 की 10 बड़ी खासियतें
1. 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
UPITS 2026 का आयोजन पांच दिनों तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा, जहां उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
2. अमित शाह करेंगे उद्घाटन, राजनाथ सिंह करेंगे समापन
ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, 29 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन समारोह में शामिल होंगे।
3. 36,500 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी क्षेत्र
UPITS 2026 के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विभिन्न हॉल में करीब 36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक किया गया है। अलग-अलग सेक्टर के लिए लेआउट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
4. ODOP और MSME को मिलेगा बड़ा मंच
एक जिला एक उत्पाद (ODOP), ODOC और MSME से जुड़े उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पाद निर्माताओं को नए बाजार और कारोबारी संपर्क मिलने का अवसर मिलेगा।
5. पारंपरिक कला से आधुनिक तकनीक तक
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हथकरघे के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, रक्षा एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों की झलक भी देखने को मिलेगी।
6. रक्षा, एयरोस्पेस और इलेक्ट्रॉनिक्स पर फोकस
UPITS 2026 में प्रदेश के उभरते औद्योगिक क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। रक्षा एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, EV और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर निवेश और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करेंगे।
7. कृषि, फार्मा और हेल्थकेयर भी शामिल
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, फार्मा और हेल्थकेयर समेत कई महत्वपूर्ण सेक्टर ट्रेड शो का हिस्सा होंगे। इससे उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक और आर्थिक क्षमता को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
8. एक्सपोर्टर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की भागीदारी
टाउन ऑफ एक्सीलेंस एक्सपोर्टर्स, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र भी आयोजन में शामिल हैं। इससे निर्यात और सप्लाई चेन से जुड़े कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
9. पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को भी मिलेगा स्थान
UPITS केवल औद्योगिक उत्पादों तक सीमित नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को भी देश-दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
10. ग्लोबल बायर्स के लिए सोर्सिंग हब के रूप में यूपी
इस आयोजन का एक प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उत्पादों और औद्योगिक क्लस्टरों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ना है। ट्रेड शो के जरिए यूपी को वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
एक मंच पर दिखेगी ‘नए यूपी’ की तस्वीर
UPITS 2026 में पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमों से लेकर आधुनिक तकनीक, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, कृषि, फार्मा और निर्यात क्षेत्र तक की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी। ऐसे में पांच दिवसीय यह आयोजन उत्तर प्रदेश के उद्योग, व्यापार, निर्यात, तकनीक, संस्कृति और पर्यटन की विविधता को एक ही मंच पर प्रस्तुत करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।