‘वोट को खत्म करना मतलब संविधान को खत्म करना है ’: राहुल गांधी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24 September 2026): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर बीजेपी पर सत्ता विरोधी लहर का असर क्यों नहीं होता और पार्टी लगातार चुनाव कैसे जीत रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति में सत्ता विरोधी लहर एक सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 में बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी करीब एक साल के भीतर उनके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर आ गई थी। राहुल ने कहा कि इसके बाद भी अलग-अलग नेताओं के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी देखने को मिलती रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या बीजेपी के नेताओं के मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ, यह सवाल है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई व्यक्ति बेहद लोकप्रिय हो सकता है, लेकिन यह समझना मुश्किल है कि बीजेपी के समय सत्ता विरोधी लहर क्यों गायब हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोटों की हेराफेरी हुई है और संविधान पर लगातार हमला किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी इन सवालों के जवाब तलाश रही थी और अब उन्हें जवाब मिल गया है।
राहुल गांधी ने मताधिकार को देश की नींव बताते हुए कहा कि वोटर के अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उनके मुताबिक वोट के जरिए संविधान को ताकत मिलती है और इसी के आधार पर कानून बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वोट को खत्म किया जाता है तो इसका मतलब संविधान को खत्म करना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की लगातार चुनावी जीत और सत्ता विरोधी लहर के कथित तौर पर असर नहीं होने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह सवाल सिर्फ किसी एक राजनीतिक दल या नेता से जुड़ा नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है। राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।