ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-नोएडा जाने वालों के लिए मुसीबत, 5 KM का लगा लंबा जाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 September 2026): ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को गुरुवार को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। एमिटी यूनिवर्सिटी से डीएनडी तक करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और हजारों वाहन जाम में फंस गए। दलित प्रेरणा स्थल और महामाया फ्लाईओवर के आसपास स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई गई, जहां वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और ट्रैफिक को सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, दूध, फल, सब्जियों जैसी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन हिंडन कट से सर्विस रोड, संस्कृति मंत्रालय तिराहा, पुस्ता रोड और एक्यूरेट कॉलेज तिराहा होते हुए नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग तक जा सकेंगे। वहीं, दूसरे रूट से आने वाले वाहन गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकते हैं, जहां से आगे एक्सपोमार्ट पहुंचा जा सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।