130 मीटर रोड पर पलटी Audi, Glanza से हुई जोरदार टक्कर | Video Viral होने के बाद पुलिस को पता चला हादसा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (22 September 2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर रोड पर सोमवार को Toyota Glanza और Audi कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि Audi अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद Audi को सीधा करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हादसा चार मूर्ति चौराहे से कुछ दूरी पर हुआ। टक्कर के बाद Glanza सड़क किनारे चली गई, जबकि Audi बीच सड़क पर पलट गई। दोनों वाहनों में केवल चालक सवार थे।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर मौके से चले गए थे और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी।

DCP Central Noida ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को बिसरख थाना क्षेत्र में दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई थी, जिसके कारण एक वाहन पलट गया। घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई थी।

हादसे के बाद Audi को लोगों द्वारा सीधा किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।