Yamuna Authority के ACEO शैलेन्द्र कुमार भाटिया, IAS | विकास की मजबूत प्रशासनिक धुरी

रंजन अभिषेक, सब-एडिटर, टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22 September 2026): उत्तर प्रदेश के विकास का नया इंजन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र ने विकास की नई उड़ान भर दी है। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को कितना साकार करता है, इस पर पूरे देश की नजर है। आज यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश, एविएशन, लॉजिस्टिक्स, उच्च शिक्षा और आधुनिक शहरी विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC), इंटरनेशनल फिल्म सिटी, गलगोटियास सहित अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, एमएसएमई पार्क और आधुनिक औद्योगिक टाउनशिप जैसी परियोजनाओं ने यमुना क्षेत्र को राष्ट्रीय और वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है।

शैलेन्द्र कुमार भाटिया IAS: परिणामोन्मुख प्रशासन की पहचान

इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पीछे कई प्रशासनिक अधिकारियों का योगदान रहा है, लेकिन YEIDA के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) शैलेन्द्र कुमार भाटिया, IAS ने वर्ष 2017 से विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी अलग पहचान बनाई है।

वर्ष 2017 से प्राधिकरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पूर्व CEO डॉ. अरुण वीर सिंह और वर्तमान CEO आर.के. सिंह के साथ मिलकर नीतियों को जमीन पर उतारने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। समयबद्ध निर्णय, तकनीकी दक्षता, कानूनी समझ और बहु-विभागीय समन्वय उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं।

YEIDA से UPEDA में नई जिम्मेदारी

गौरतलब है कि शैलेन्द्र कुमार भाटिया के प्रशासनिक कार्यकाल में यमुना प्राधिकरण के साथ उनकी लंबी और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेवा विवरण के अनुसार उन्होंने 19 अगस्त 2015 से 24 फरवरी 2024 तक OSD, Yamuna Authority के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने 24 फरवरी 2024 से 11 जून 2024 तक ADM (L/A), गाजियाबाद के रूप में कार्य किया और 11 जून 2024 से पुनः OSD, Yamuna Authority की जिम्मेदारी संभाली।

9 जुलाई 2025 को उन्हें IAS कैडर में पदोन्नति मिली। इसके बाद भी वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे।

वहीं, सोमवार देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में शैलेन्द्र कुमार भाटिया को YEIDA से स्थानांतरित कर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Additional Chief Executive Officer) की जिम्मेदारी दी गई है। यह नई जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक अनुभव और इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक विकास से जुड़े लंबे अनुभव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के प्रमुख समन्वयक

एशिया की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी के रूप में शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन एवं अन्य मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, उद्योग विभाग, मुख्य सचिव कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया।

बैठकों का आयोजन, एजेंडा तैयार करना, मिनट्स ऑफ मीटिंग का दस्तावेजीकरण तथा लिए गए निर्णयों के समयबद्ध क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के माध्यम से उन्होंने परियोजना प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया। बहु-एजेंसी समन्वय की यह क्षमता एयरपोर्ट परियोजना को गति देने में महत्वपूर्ण कारक रही।

औद्योगिक विकास और निवेश को नई दिशा

शैलेन्द्र कुमार भाटिया की भूमिका केवल एयरपोर्ट परियोजना तक सीमित नहीं रही। मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, एमएसएमई पार्क और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के विकास में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Yamuna Authority के निवेश प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी के रूप में HCL, Foxconn तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियों के साथ संवाद स्थापित कर निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। इससे यमुना क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार सृजन की संभावनाओं को नई गति मिली।

चुनौतियों के बीच समाधान आधारित प्रशासन

भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, किसानों से संवाद और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसी चुनौतियां किसी भी मेगा प्रोजेक्ट का स्वाभाविक हिस्सा होती हैं। ऐसे समय में शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने समाधान आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण, पारदर्शिता और निरंतर संवाद को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली का उद्देश्य केवल निर्णय लेना नहीं, बल्कि उन निर्णयों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा है।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका

आज यमुना प्राधिकरण क्षेत्र भारत के सबसे बड़े औद्योगिक, एविएशन, लॉजिस्टिक्स और उच्च शिक्षा हब के रूप में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यदि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र वैश्विक निवेश और आधुनिक औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनता है, तो इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, जनप्रतिनिधियों, प्राधिकरण के नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ शैलेन्द्र कुमार भाटिया, IAS के प्रभावी समन्वय और विकासोन्मुख प्रशासनिक नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण रूप से याद किया जाएगा।

यह लेख लेखक के निजी विचारों, विश्लेषण और टिप्पणियों पर आधारित है। इसमें व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।