फिल्म ‘VVAN’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, लॉन्च हुआ ‘ठुमक ठुमक’ गाना
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22 सितंबर 2026) सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ इन दिनों अपने अनोखे विषय और शानदार विजुअल्स को लेकर चर्चा में है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिल्ली पहुंचे। 21 सितंबर को दिल्ली के होटल द ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान फिल्म का नया गाना ‘ठुमक ठुमक’ भी लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक अर्णव कुमार मौजूद रहे। गाना लॉन्च होने के बाद मीडिया और कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
भारतीय लोककथाओं और सुपरनैचुरल शक्तियों का अनोखा संगम
फिल्म ‘वन’ भारतीय फोकलोर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है, जहां सदियों पुरानी मान्यताओं और सुपरनैचुरल शक्तियों के बीच टकराव देखने को मिलता है।
फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक कहानियों से अलग भारतीय लोककथाओं को मॉडर्न विजुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश करने का प्रयास करती है। ट्रेलर में रहस्यमयी जंगल, छिपे हुए राज, एक्शन, रोमांच और शानदार विजुअल्स की झलक देखने को मिलती है।
पहली बार साथ नजर आएगी सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी
‘वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच मजबूत इमोशनल कनेक्शन कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस के मिश्रण के साथ फिल्म को बड़े पर्दे के अनुभव के लिए तैयार किया गया है।
25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘वन’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, टीवीएफ और 11:11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।
फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।