लव कुश रामलीला कमेटी का लाल किला मैदान में भव्य भूमि पूजन समारोह संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21 सितंबर 2026): देश की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से आगामी रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन समारोह रविवार को लाल किला मैदान में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग तथा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा।

भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की उपस्थिति में वृंदावन, मथुरा एवं दिल्ली से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया।

भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन ही नहीं करती, बल्कि विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है।

अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ अभियान के तहत 5,100 युवाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन आधुनिक हाईटेक डिजिटल तकनीक के साथ किया जाएगा। रामलीला का लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किए जाने की योजना है। इसके साथ ही बॉलीवुड के करीब 40 फिल्म कलाकार भी रामलीला के विभिन्न प्रसंगों में मंचन करते नजर आएंगे।

बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि भूमि पूजन समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक अशोक गोयल देवरहा, अनिल शर्मा, विशेष रवि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रामनिवास गोयल, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा, चांदनी चौक जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली नगर निगम की उप महापौर मोनिका पंत, स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा, सिटी एसपी जोन की अध्यक्ष उषा शर्मा, निगम पार्षद सुमन गुप्ता एवं विकास टांक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक पहलाद सिंह साहनी, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, पूर्व निगम पार्षद रघुवंश सिंगल एवं गुरचरण सिंह राजू समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

भूमि पूजन समारोह के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों और दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारी सत्यभूषण जैन, संदीप भूटानी, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कटारिया, विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी, अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता और राजा पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भूमि पूजन समारोह के साथ ही लाल किला मैदान में इस वर्ष होने वाली भव्य रामलीला के आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।