Chandni Chowk के Historic Town Hall का होगा कायाकल्प | बनेगा Global Heritage Centre

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 September 2026): दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल को अब नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पर्यटन विभाग की नोडल एजेंसी दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) और दिल्ली नगर निगम (MCD) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत टाउन हॉल, प्रेस बिल्डिंग और पार्क को ‘Global Heritage Centre’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

वर्ष 1860 से 1866 के बीच निर्मित यह परिसर Grade-I Heritage Property है और शाहजहानाबाद के ऐतिहासिक क्षेत्र का हिस्सा है। करीब 12,180 वर्गमीटर में फैले इस परिसर का स्वामित्व MCD के पास ही रहेगा। परियोजना के तहत इसकी मूल ऐतिहासिक और स्थापत्य पहचान को सुरक्षित रखते हुए Adaptive Reuse किया जाएगा।

प्रस्तावित Global Heritage Centre में संग्रहालय, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य पुरानी दिल्ली आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को एक ही परिसर में दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और विरासत से रूबरू कराना है।

एमओयू के तहत DTTDC को सर्वे, स्ट्रक्चरल असेसमेंट और Detailed Project Report (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद परियोजना को Public Investment या PPP Model के जरिए विकसित करने का विकल्प तय किया जाएगा। परियोजना की निगरानी के लिए DTTDC और MCD के अधिकारियों का संयुक्त कार्य समूह भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चांदनी चौक का टाउन हॉल सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि दिल्ली के समृद्ध इतिहास और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पहचान को सुरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना चाहती है।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि टाउन हॉल, प्रेस बिल्डिंग और पार्क के विकास से चांदनी चौक में Heritage Tourism को नया आयाम मिलेगा और यह परिसर देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।