अलीगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, IAKTF कार्यालय में जलाए गए दीप

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18/09/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अलीगढ़ के ग्राम मानपुर रसूलपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय एंटी खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (IAKTF) के राष्ट्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत कार्यालय परिसर में दीप जलाए गए और देश की शांति, समृद्धि, एकता एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी सार्वजनिक सेवा यात्रा की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को वे सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके थे।

स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने इस यात्रा को महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए राष्ट्रहित, एकता, शांति और मानवता के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विकास कुलश्रेष्ठ, चौधरी अक्षय तलान, ध्रुव तलान, विकास चौराली, शिवम उर्फ जिम्मी, मोहित, ऋषि पाल अत्री, पवन तलान, धर्मेंद्र देशवाल, रिकू ठाकुर, क्रिश्च, सचिन तलान, पंडित यश, आरिफ, अधिवक्ता प्रवीन खैर, बंटी अत्री सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।