जमीन के दाम बढ़े, मुआवजे के बाद भी किसानों के लिए जमीन खरीदना मुश्किल

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (17/09/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का असर जेवर क्षेत्र के जमीन बाजार पर दिखाई देने लगा है। एयरपोर्ट के साथ औद्योगिक, आवासीय, व्यावसायिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं के कारण कृषि भूमि की मांग लगातार बढ़ी है। इसके चलते अधिग्रहण और प्राधिकरण की प्लानिंग से बची जमीन की कीमतों में करीब 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एयरपोर्ट के आसपास आबादी से लगी जमीन की मांग सबसे अधिक बढ़ी है। ऐसी जमीन के लिए खरीदारों की संख्या बढ़ने से वर्तमान में कीमत करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति बीघा तक पहुंच गई है। पहले जिन किसानों को मुआवजे की राशि मिलने के बाद आसपास दोबारा कृषि भूमि खरीदने की उम्मीद थी, अब बढ़ी हुई कीमतों के कारण उनके लिए उतनी ही जमीन खरीदना आसान नहीं रह गया है।

जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण के अलावा यमुना प्राधिकरण की कई परियोजनाओं के लिए भी किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जा रही है। औद्योगिक, व्यावसायिक, आवासीय और लॉजिस्टिक्स योजनाओं के विस्तार के साथ कृषि भूमि का उपलब्ध क्षेत्र कम हो रहा है। इसका सीधा असर जमीन की कीमतों पर पड़ा है।

बढ़ते भाव के कारण जेवर के किसान अब आसपास के जिलों में कृषि भूमि की तलाश कर रहे हैं। बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में भी जमीन के दाम पहले की तुलना में बढ़ चुके हैं। इन क्षेत्रों में कृषि भूमि की कीमत करीब 15 से 25 लाख रुपये प्रति बीघा तक बताई जा रही है। हालांकि अलग-अलग जिलों में एक बीघा का क्षेत्रफल भी अलग है। जेवर में एक बीघा करीब 843 वर्गमीटर, अलीगढ़ में 767 वर्गमीटर और बुलंदशहर में 632 वर्गमीटर माना जाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।