New Delhi News (17 सितंबर 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार से एक महीने लंबे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।
बीजेपी के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को रेखांकित करना है।
बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन ने किया रक्तदान
अभियान की शुरुआत के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा और इसके तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
देशभर में होंगे सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम
बीजेपी ने अभियान के तहत देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण, जन-जागरूकता कार्यक्रम और युवा गतिविधियों सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को इस बार एक महीने तक चलाने का निर्णय लिया है। अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से भी जोड़ा है।
अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों तथा जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
बीजेपी का कहना है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ यह अभियान अगले एक महीने तक देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग सेवा गतिविधियों के रूप में आयोजित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।