Chairman, India Expo Mart और SG NOFAA के बीच UPITS 2026 को लेकर अहम बैठक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा: Noida Federation of Flat Owners Associations (NOFA) के Secretary General सुरोजित दासगुप्ता ने आज India Expo Mart Limited के Chairman Dr. Rakesh Kumar से सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात की। बैठक में Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS) 2026 की तैयारियों तथा गौतमबुद्ध नगर की हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
NOFA के Secretary General ने गौतमबुद्ध नगर की विभिन्न अपार्टमेंट एवं ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को UPITS 2026 से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Dr. Rakesh Kumar ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि स्थानीय अपार्टमेंट निवासियों की व्यापक भागीदारी से UPITS 2026 को नई ऊर्जा और व्यापक जनभागीदारी मिलेगी।

UPITS 2026 | प्रमुख Highlights
* 25–29 सितंबर 2026 | India Expo Centre & Mart, Greater Noida
* UPITS 4.0 का आयोजन
* थीम: “UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing and Exports”
* 2,400+ Exhibitors का लक्ष्य
* 1.50 लाख+ B2B Buyers और 4.50 लाख+ B2C Visitors का लक्ष्य
* 85 देशों से 550+ International Buyers का लक्ष्य
* 27+ प्रमुख सेक्टर्स में उत्तर प्रदेश के उत्पाद एवं innovations का प्रदर्शन
* प्रमुख क्षेत्र: ODOP, MSMEs, Electronics & AI, IT/ITES, Defence & Aerospace, Healthcare, Food Processing, Startups, Renewable Energy, EV, Tourism और Textiles
* B2B Meetings, Knowledge Sessions, Cultural Programmes, Awards, Fashion Show और Laser Show प्रमुख आकर्षण
* उद्देश्य: उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, manufacturers और exporters को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना
टिप्पणियाँ बंद हैं।