UP International Trade Show की तैयारियां तेज, होटल संचालकों को ओवरचार्जिंग से बचने के निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/07/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UP International Trade Show 2026) आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और होटल संचालकों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को छात्रों और शोधार्थियों को ट्रेड शो से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक्सपो मार्ट का भ्रमण कराया जाए, ताकि उन्हें देश-विदेश की कंपनियों, उद्योग, स्टार्टअप और नई तकनीकों के बारे में जानकारी मिल सके। संस्थानों में पंपलेट और होर्डिंग के जरिए ट्रेड शो के प्रचार पर भी जोर दिया गया।
बैठक में शिक्षण व्यवस्था को लेकर स्मार्ट क्लास, स्क्रीन और व्हाइट बोर्ड जैसे संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से संस्थानों से कहा गया कि ट्रेड शो को छात्रों के लिए सीखने और नई जानकारी हासिल करने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाए।

इसके बाद होटल संचालकों के साथ बैठक कर आगंतुकों की सुविधाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने होटल संचालकों को निर्धारित दरों और बुकिंग नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेड शो में आने वाले मेहमानों से तय किराए से अधिक शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।
होटलों में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, डीआईओएस चंद्रशेखर, बीएसए राहुल पवार और इंडिया एक्सपो मार्ट के सीईओ सुदीप सरकार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।