New Delhi News (16 September 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव से पहले 10 हजार विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा पर कांग्रेस-NSUI की प्रतिक्रिया को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पलटवार किया है। ABVP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-NSUI छात्रावास संकट का समाधान चाहने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाए रखना चाहती है।
ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना के समय मलबे पर हथौड़ा चलाकर रीलबाजी करने से लेकर अब छात्रावास निर्माण की घोषणा पर सवाल उठाने तक, कांग्रेस-NSUI लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्रावासों की कमी थी, तब भी इस विषय पर राजनीति की गई और अब विद्यार्थियों की मांग पर निर्माण की घोषणा होने के बाद उसी पर प्रश्नचिह्न लगाया जा रहा है।
सार्थक शर्मा ने कांग्रेस-NSUI से पूछा कि वह विद्यार्थियों की समस्या का समाधान चाहती है या केवल इसे राजनीतिक मुद्दा बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस के लंबे शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस-NSUI को यह सवाल कांग्रेस से पूछना चाहिए कि इतने वर्षों के शासन के दौरान विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त, सुरक्षित और सुलभ छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए गए।
ABVP ने कहा कि वह लंबे समय से छात्रावासों की संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुलभ आवास उपलब्ध कराने की मांग करती रही है। शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के आवास जैसे गंभीर विषय को राजनीति का साधन बनाने के बजाय उनकी वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।