New Delhi News (16 September 2026): दिल्ली के कनॉट प्लेस में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। आउटर सर्किल पर मिंटो ब्रिज के पास अचानक रेड लाइट का पोल सड़क पर गिर पड़ा। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। पोल गिरते ही एक ऑटो और स्कूटी उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे और स्कूटी सवार व्यक्ति को चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पोल गिरने से ऑटो और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कनॉट प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर मौजूद पोल को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।
हादसे के बाद पोल की हालत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेड लाइट का पोल काफी समय से जर्जर और कमजोर स्थिति में था और इसी वजह से उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी पोल गिरने की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।