JJ क्लस्टर पुनर्वास योजना की LG ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 September 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने JJ क्लस्टर पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली स्लम एवं JJ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026 के तहत झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर आवास और जीवन स्थितियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक घर मिलना चाहिए।

नई नीति में कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए पात्रता की कट-ऑफ तारीख को आगे बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 किया गया है। इसमें इन-सिटू पुनर्विकास को प्राथमिकता देने के साथ जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पात्र परिवारों को वैकल्पिक आवास देने पर भी फोकस किया गया है।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे JJ क्लस्टर में रहने वाले लोगों के लगातार संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का असर सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए और पात्र परिवारों को आवास एवं बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।

LG संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी के लिए सम्मानजनक आवास के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली को विकसित बनाने की दिशा में कोई भी पात्र परिवार पीछे नहीं छूटना चाहिए। सरकार का लक्ष्य JJ क्लस्टर के लोगों को सुरक्षित घर के साथ बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।