दिल्ली बीजेपी में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के विवाद पहुंचा शीर्ष नेतृत्व के पास, कार्यवाही शुरू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 September 2026): दिल्ली बीजेपी के उत्तर-पश्चिम संसदीय क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष और कुछ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई कथित अप्रिय घटना को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने गंभीर रुख अपनाया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी के संज्ञान में एक ऐसी घटना आई है, जो पूरी तरह से अवांछित और अप्रिय है। मामले को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसे पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के तहत जांच के लिए आगे बढ़ाया है।
हर्ष मल्होत्रा के मुताबिक, इस मामले में क्षेत्रीय सांसद और जिलाध्यक्ष से बातचीत की गई है। इसके बाद संबंधित विधायक और मंडल अध्यक्ष को दिल्ली बीजेपी की अनुशासन समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए पत्र जारी किया गया है। दोनों से 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के रुख को समझा जा सके।
पार्टी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी दिल्ली बीजेपी की अनुशासन समिति को सौंप दी है। समिति दोनों पक्षों से मिले स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि पार्टी इस मामले को लेकर गंभीर है और संगठन के अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
हर्ष मल्होत्रा ने यह भी कहा कि संबंधित दोनों पक्ष पुलिस या कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, पार्टी अपने स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। अब सभी की नजरें 16 सितंबर को होने वाली सुनवाई और उसके बाद अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर हैं, जिसके आधार पर बीजेपी नेतृत्व विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ आगे का फैसला ले सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।