गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौटे विनायक ठाकुर सम्मानित, एक्टिव सिटीज़न टीम ने किया सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/09/2026): भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट बिलैटरल सीरीज–2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी विनायक ठाकुर को एक्टिव सिटीज़न टीम की ओर से सम्मानित किया गया।
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य सरदार मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, बिजेंदर आर्य और संजय सिंह ने विनायक ठाकुर को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विनायक ठाकुर ने देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
बताया गया कि हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट बिलैटरल सीरीज–2026 में विनायक ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
सम्मान समारोह के दौरान एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने विनायक ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ बंद हैं।