‘तुझको मैंने दिल दिया’ पर थिरकीं सीमा हैदर, हरी साड़ी में डांस वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (12/09/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने वाली सीमा हैदर का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सीमा हरे रंग की साड़ी पहने डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर ‘तुझको मैंने दिल दिया’ गाना सुनाई दे रहा है।

वीडियो में सीमा के पीछे उनके वकील एपी सिंह की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सीमा एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं। हालांकि, वीडियो को लेकर सीमा हैदर की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीमा हैदर करीब तीन साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगीं। सीमा और सचिन के दो बच्चे भी हैं। भारत आने के बाद से सीमा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रही हैं और उनके वीडियो अक्सर चर्चा में आते रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर के करीब 14 लाख फॉलोअर बताए जाते हैं। फेसबुक समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। वह समय-समय पर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसके चलते उनके पोस्ट वायरल होते रहते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।