ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में किशोर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/09/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोर अपने दोस्त और उसके भाई के साथ किराए के कमरे पर आया था। शाम के समय वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी तिरूपुर, थाना धमौल, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है। 11 सितंबर को सूरज अपने दोस्त आजाद पुत्र हरिराम और उसके भाई अरुण पुत्र हरिराम के साथ कुलेसरा स्थित किराए के कमरे पर आया था। शाम के समय डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूरज के आजाद के कमरे में अचेत अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।