हाजीपुर में अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 1200 वर्ग मीटर जमीन कराई कब्जामुक्त
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (11 September 2026): नोएडा प्राधिकरण ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम हाजीपुर स्थित खसरा संख्या 412 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, लगभग 1200 वर्ग मीटर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान संबंधित अवैध भवन पर लाल रंग से “यह बिल्डिंग अवैध है” लिखवाया गया। मौके पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए और न ही खरीद-फरोख्त की जाए।
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर दोबारा अवैध कब्जा किया गया, तो उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।