BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली में प्रगति मैदान के पास 8 से 10 तिब्बती नागरिक हिरासत में लिए गए

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 September 2026): नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रगति मैदान के पास एक सुरंग से आठ से दस तिब्बती नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोग इलाके में एकत्र हुए थे और राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि तिब्बती समुदाय के लोगों का विरोध चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा और चीन के विवादास्पद ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ यानी जातीय एकता कानून को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने चीन की नीतियों और तिब्बत से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। उनकी प्रमुख मांगों में तिब्बत की स्वतंत्रता, राजनीतिक बंदियों की रिहाई और चीन के कथित दमनकारी कानूनों को वापस लेना शामिल है।

BRICS शिखर सम्मेलन और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष निगरानी रख रही है। प्रगति मैदान के पास तिब्बती नागरिकों को हिरासत में लेने की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।