दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन चोर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार; 18 बाइक बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/09/2026): गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की दादरी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने एक आरोपी के पास से अवैध चाकू भी बरामद किया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को दादरी पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम कोट के सर्विस रोड स्थित श्मशान घाट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलुआ, नितिन पंडित और अनमोल भारती के रूप में हुई है।
दिल्ली-NCR में करते थे बाइक की रेकी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर बाइक चोरी करने के बाद उन्हें जंगल या किसी सुनसान स्थान पर छिपा दिया जाता था।
इसके बाद चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बाइक बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे और निजी जरूरतों तथा शौक-मौज में खर्च करते थे।
18 मोटरसाइकिल और चाकू बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ मोटरसाइकिलों की पहचान इंजन नंबर के आधार पर की जा रही है। इसके अलावा आरोपी कलुआ के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।
तीनों आरोपी दादरी क्षेत्र के रहने वाले
गिरफ्तार आरोपियों में करीब 35 वर्षीय कलुआ नई आबादी, दादरी का निवासी बताया गया है। वहीं करीब 18 वर्षीय नितिन पंडित न्यादरगंज और करीब 18 वर्षीय अनमोल भारती डूडा कॉलोनी, चिटहैरा का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 450/2026, धारा 317(5) बीएनएस और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आगे की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।