BRICS Summit के बीच Delhi Metro का निर्णय, 13 सितंबर को सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी सेवा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (11 September 2026): नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू किए जाने हैं, जिसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी के अनुसार, रविवार 13 सितंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू कर दी जाएंगी, ताकि परीक्षा देने वाले छात्रों और आम यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।
डीएमआरसी ने बताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण सड़क मार्गों पर लागू होने वाली ट्रैफिक पाबंदियों को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। सामान्य तौर पर रविवार के दिन पिंक लाइन, मजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, लेकिन 13 सितंबर को इन लाइनों समेत सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं एक घंटा पहले यानी सुबह 6 बजे से उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और इस विशेष समय-सारिणी का लाभ उठाएं।
ब्रिक्स समिट के दौरान मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने की अटकलों पर भी डीएमआरसी ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएमआरसी के मुताबिक, अगले आदेश तक सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा और साप्ताहिक अवकाश के बाद 15 सितंबर से फिर से खुलने की जानकारी दी गई है। यात्रियों से डीएमआरसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप के जरिए लगातार अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, राजधानी के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर नियंत्रण लागू रहेगा, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना चाहिए और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान को भी कुछ दिनों के लिए बंद रखा गया है, जबकि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। ऐसे में 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।