देशभर के बैंक अधिकारियों की हड़ताल, पांच दिन के कार्य सप्ताह समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 September 2026): ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के दिल्ली अध्यक्ष कुशल गुप्ता ने देशभर में आयोजित बैंक अधिकारियों की हड़ताल को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल निजी बैंकिंग क्षेत्र और सरकार के रवैये से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों को लेकर की जा रही है। कुशल गुप्ता के अनुसार, वर्ष 2024 में हुए ‘जॉइंट नोट’ समझौते के दौरान भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों और प्रतिबद्धताओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद इन वादों को पूरा नहीं किया गया।

कुशल गुप्ता ने कहा कि करीब 30 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है और उनकी बात सुनने तक को तैयार नहीं है। इसी वजह से देशभर के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देशभर के बैंककर्मी शामिल हैं और सरकार से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के दिल्ली अध्यक्ष ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख मांग बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिन के कार्य सप्ताह को लागू करना है। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं और अब इसे लागू करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। कुशल गुप्ता ने देशभर के लोगों से भी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों को सुनना चाहिए और किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।