Galgotias University और Japan के Yamanashi Prefecture में MoU, CM योगी ने बताया बड़ी उपलब्धि

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida (9 सितंबर 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Galgotias University द्वारा जापान के Yamanashi Prefecture और University of Yamanashi के साथ किए गए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और औद्योगिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटीज को भी जापान के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ इसी तरह की साझेदारी के लिए आगे आना चाहिए।

200 से अधिक सदस्यों का जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा Galgotias University

यह MoU जापान के Yamanashi Prefecture के गवर्नर Kotaro Nagasaki के नेतृत्व में आए 200 से अधिक सदस्यों वाले उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुआ। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश शिखर सम्मेलन 2026 के तहत आए इस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में अपने दौरे के दौरान Galgotias University को एकमात्र विश्वविद्यालय के रूप में चुना।

यह समझौता भारत-जापान के बीच शिक्षा, तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर पर फोकस

MoU के तहत दोनों पक्षों के बीच सहयोग के लिए तीन प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है—

Green Hydrogen

Electric Vehicles (EV)

Semiconductors इसके अलावा संयुक्त शोध कार्यक्रम, तकनीकी आदान-प्रदान, फैकल्टी एवं छात्र एक्सचेंज और विश्वविद्यालय-उद्योग साझेदारी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं।

जापानी निवेश से 10 हजार युवाओं को रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, जापान की ओर से YEIDA क्षेत्र में करीब 3,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है, जिससे लगभग 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।

Galgotias University के Chancellor Sunil Galgotia ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बने निवेश-अनुकूल माहौल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और तेजी से हो रहे विकास ने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है।

‘अपराध के लिए बदनाम Jewar आज देश का Jewel’

जापानी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान Sunil Galgotia ने Jewar के बदलते स्वरूप का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कभी अपराध और अपराधियों के लिए जाना जाने वाला Jewar आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का ‘Jewel’ बन रहा है।

उन्होंने Noida International Airport, Jewar की आधुनिक सुविधाओं और तकनीक का उल्लेख करते हुए इसे देश के लिए एक उदाहरण बताया।

Yamanashi के गवर्नर बोले- 30 साल छोटा होता तो Galgotias में लेता Admission

Galgotias University के दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और कक्षाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की सुविधाओं और वातावरण से प्रभावित होकर Yamanashi Prefecture के Governor Kotaro Nagasaki ने कहा कि अगर वह 30 साल छोटे होते, तो वे भी Galgotias University में दाखिला लेकर पढ़ाई करते।

उनकी इस टिप्पणी को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के प्रति जापानी प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया।

Dr Dhruv Galgotia ने बताया Landmark Collaboration

Galgotias University के CEO Dr Dhruv Galgotia ने MoU को विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जापानी साझेदारों की ओर से मिले विश्वास और सहयोग से विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर नई संभावनाएं मिलेंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित, निवेश-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से शैक्षणिक संस्थानों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर नए अवसर खुल रहे हैं।

Galgotias University अब सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, संयुक्त शोध और इंडस्ट्री-लिंक्ड इनोवेशन को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। यह साझेदारी भारत-जापान के बीच शिक्षा, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग का आधार बन सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।