‘संघर्ष ही जीवन है’, किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान; सुखवीर खलीफा के कड़े बोल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09 September 2026): भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों के अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्षशील लोग ही व्यवस्था में अपने अधिकार हासिल करते हैं और किसानों को भी अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।
खलीफा ने कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को 20% प्लॉट, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा और परिवार के एक वयस्क को नौकरी जैसे प्रावधान मिलते हैं, लेकिन गौतम बुद्ध नगर में अभी तक नए कानून को लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बार-बार मुआवजा बढ़ाने का दावा किया जाता है, जबकि वास्तविक अधिकार अब भी लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों का 10% प्लॉट बनता है और वे इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। वहीं, आबादी के मामलों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। खलीफा के मुताबिक, अधिग्रहण में गड़बड़ी और घरों के अधिग्रहण को स्वीकार किए जाने के बावजूद नोएडा में अब तक आबादी के मामलों का समाधान नहीं हुआ है और करीब 3,840 प्रकरण लंबित हैं।
सुखवीर खलीफा ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की पहचान किसानों की जमीन से जुड़ी है, ऐसे में किसानों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हक के लिए सच्चाई के साथ संघर्ष करेंगे और अपने अधिकार हासिल करने तक पीछे नहीं हटेंगे।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने गीता के श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका अधिकार केवल कर्म करने में है और वे किसानों के लिए अच्छे व सच्चे कर्म करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कर्म किया जाता है, वैसा ही फल मिलता है और वह किसानों के हक की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।