EMCT की मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता पहल जारी, महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09/09/2026): महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को लेकर EMCT (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) की मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में हाउसकीपिंग स्टाफ और घरेलू सहायिकाओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित कर सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ और सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वच्छता उत्पाद उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत हर माह जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर महिलाओं को खुलकर बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
इस अवसर पर रश्मि पांडेय ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य और गरिमा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। EMCT का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को आवश्यक मासिक धर्म स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना और इस विषय पर खुले संवाद को बढ़ावा देना है।
सामाजिक पहल के दौरान रश्मि पांडेय, सरिता सिंह और रुचि जैन उपस्थित रहीं। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।