दिल्ली के नेहरू विहार में जर्जर इमारत बनी बड़ा खतरा, तीन साल बाद भी कार्रवाई नहीं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (07 September 2026): उत्तर दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में एक तिरछी और जर्जर इमारत स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले एमसीडी ने इस इमारत को खतरनाक घोषित करते हुए नोटिस लगाया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो इमारत को ध्वस्त किया गया है और न ही लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस जर्जर भवन को लेकर स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत के ठीक सामने एक कोचिंग सेंटर भी संचालित होता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र पढ़ने आते हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद मामले में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। सत्य निकेतन जैसी घटनाओं के बाद इलाके के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एमसीडी से मांग की है कि किसी संभावित हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल इमारत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और आसपास रहने वाले लोगों व छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।