नई दिल्ली (15 फरवरी 2025): दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने ऑनलाइन कैब बुक कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी अंकीत सिंह के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान अमन और चरणजीत सिंह उर्फ काके के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक कैब बुक की और गंतव्य पर पहुंचने के बाद चालक को धमकाकर उसकी कार, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद वे फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान की। पुलिस ने निहाल विहार इलाके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से लूटी गई कार, दस्तावेज और मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं और भी वारदातों में उनका हाथ तो नहीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।