सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से हुई मौतों की संख्या हुई 2, क्या है अभी का अपडेट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 September 2026): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली फायर विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे (1:30 PM) इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू किया।

हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इससे पहले बचाए गए तीन लोगों को इलाज के लिए AIIMS Trauma Centre ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।

मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल लगातार सर्च एंड रेस्क्यू (Search & Rescue) अभियान चला रहे हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।