हिंडन नदी में डूबे दो युवक, देर रात तक नहीं मिला सुराग, SDRF ने संभाला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/09/2026): ग्रेटर नोएडा के यूसुफपुर चक गांव के पास शनिवार शाम हिंडन नदी में दो युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नदी में गिर गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों देखते ही देखते लापता हो गए।

हादसे में डूबे युवकों की पहचान शिव राजपूत और सौरव के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले बताए गए हैं और वर्तमान में बिसरख क्षेत्र के यूसुफपुर चक गांव में रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। टीम ने नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के लिए SDRF की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। SDRF कर्मियों ने नदी में अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है। अंधेरा होने के बावजूद बचाव दल ने संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी रखा। हादसे के बाद दोनों युवकों के परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।