AAP ने सीवीसी जांच को बताया राजनीति से प्रेरित, बीजेपी से वादों पर ध्यान देने की अपील
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (15 फरवरी 2025): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के विस्तार को लेकर सीवीसी (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) द्वारा जांच के आदेश के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर पलटवार किया है। AAP की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “अगर कोई नियम तोड़ा गया होता, तो मीडिया को अंदर जाने देते। उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें पता था कि अंदर न तो कोई स्विमिंग पूल है, न सोने का टॉयलेट और न ही मिनीबार।”
प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना है और अब उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने भाजपा को उनके चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कहा, “उन्होंने सबसे बड़ा वादा किया था कि 8 मार्च से महिलाओं को हर महीने ₹2,500 दिए जाएंगे। अब उन्हें इस पर काम करना चाहिए।”
सीवीसी द्वारा की जा रही जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या मुख्यमंत्री आवास के विस्तार के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया और इसके आंतरिक साज-सज्जा पर हुए खर्च की भी समीक्षा की जा रही है। हालांकि, AAP का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और भाजपा अपने किए गए वादों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।