ग्रेटर नोएडा के श्री साईं अक्षरधाम मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, रासलीला ने मोहा मन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/09/2026): ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-3 स्थित श्री साईं अक्षरधाम मंदिर में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रकृता माँ (आत्म मंदिर, नई दिल्ली) की ओर से मंत्र, भजन, महारास और आरती की प्रस्तुति दी गई। वहीं श्री गौरव पार्टी द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला, मयूर नृत्य, फूलों की होली और विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रीकृष्ण की रासलीला और मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं का विशेष रूप से मन मोह लिया। फूलों की होली और विभिन्न झांकियों ने जन्माष्टमी समारोह में भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी भर दिया।

इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी विपिन अग्रवाल और मीना अग्रवाल, साई सेवक अंजुल सिंह, पंडित विकास, डॉ. भूषण, आलोक, लक्ष्मी सूर्यकला, नरेंद्र भाटी, सुनील भाटी और लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा भक्तिभाव के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।