मथुरा-वृंदावन के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM योगी ने दिए बड़े निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (04/09/2026): मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्रज क्षेत्र से जुड़े कई अहम विकास प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया, मल्टीलेवल पार्किंग और वृंदावन में बेहतर सिटी बस सेवा विकसित करने जैसे प्रस्तावों पर भी मंथन किया गया।

ब्रज क्षेत्र में जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रज क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य धार्मिक महत्व, स्थानीय विरासत और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर किए जाएं। उन्होंने आम लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवागमन को सुगम बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।