महाकुंभ के लिए रेलवे की सौगात: दिल्ली से वाराणसी तक विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 फरवरी, 2025): महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी तक प्रयागराज के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 02252/02251 को 15, 16 और 17 फरवरी 2025 को संचालित किया जाएगा।

यात्रा समय सारणी

यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से यह दोपहर 2:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी, प्रयागराज में शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और रात 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन का लाभ

भारतीय रेलवे ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। यह ट्रेन शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट की उपलब्धता की जानकारी लें।

रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगी। विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।