तीन महीने बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, बेटे की मौत का इंसाफ मांग रही मां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/09/2026): ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में 24 वर्षीय आकाश की हत्या के मामले में करीब तीन महीने बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने दनकौर पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। आकाश की मां कमलेश का कहना है कि वह लगातार पुलिस अधिकारियों से बेटे की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

परिजनों के मुताबिक, 4 जून को पड़ोस में रहने वाले चार लोग आकाश को खेरली नहर में नहाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि नहर पर पहुंचने के बाद चारों ने आकाश की हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया।

घटना के करीब दो दिन बाद आकाश का शव ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ था। इसके बाद मृतक के परिवार की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद करीब तीन महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आकाश की मां कमलेश दनकौर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग की। कमलेश का कहना है कि बेटे की मौत के बाद से वह लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है। वहीं, दनकौर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।