Breaking News: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (02 September 2026): अयोध्या के राम मंदिर प्रशासन को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में करीब 39 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी कमान का नेतृत्व कर चुके हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले मिश्रा के अनुभव को देखते हुए उन्हें मंदिर ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पेशेवर और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव को ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी बताया जा रहा है। नए CEO की नियुक्ति और तीन नए ट्रस्टियों के शामिल होने से राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर से जुड़े प्रशासनिक, वित्तीय और वैधानिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।