ग्रेटर हाइट्स के छात्रों ने किया ओप्पो कंपनी का शैक्षणिक दौरा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/09/2026): ग्रेटर नोएडा के बरसात गांव स्थित ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को ओप्पो कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे छात्रों ने कंपनी के कामकाज और तकनीकी व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के निर्माण से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। छात्रों को आधुनिक मशीनों, तकनीकी प्रणाली और उत्पादन से संबंधित कार्यों के बारे में भी समझाया गया।

कंपनी की कार्यप्रणाली को करीब से देखने के दौरान विद्यार्थियों ने अधिकारियों से कई सवाल किए। अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर तकनीक और मोबाइल निर्माण से जुड़े विषयों को सरल तरीके से समझाया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।विद्यार्थियों ने बताया कि कंपनी का दौरा उनके लिए नया और उपयोगी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी गई तकनीकी जानकारी को वास्तविक कार्यस्थल पर देखने से उन्हें विषय को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

स्कूल प्रबंधक योगेश भाटी ने शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन में सहयोग के लिए ओप्पो कंपनी के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है और उनमें नई तकनीकों को जानने की रुचि एवं जिज्ञासा बढ़ती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।