EV India Expo 2026 में 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी, इलेक्ट्रिक वाहनों की नई रेंज पेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा में आज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य की झलक देखने को मिल रही है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में छठे EV India Expo 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। 1 से 3 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय एक्सपो में 100 से अधिक कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और आधुनिक EV सॉल्यूशंस का प्रदर्शन कर रही हैं। इस एक्सपो में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और EV सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में Swadesh Kumar ने बताया कि इस एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4-व्हीलर कैटेगरी को प्रदर्शित किया गया है। देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी एग्जिबिटर्स इसमें हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
Swadesh Kumar ने बताया कि EV India Expo की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत है, जिसके चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां विजिट करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो के जरिए एग्जिबिटर्स को डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर का बड़ा नेटवर्क तैयार करने में मदद मिलती है। वहीं, आम लोगों में भी एक्सपो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पहले ही दिन बड़ी संख्या में विजिटर्स पहुंचे।
उन्होंने कहा कि एक्सपो में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली कंपनियों को ब्रांड बिल्डिंग और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का भी फायदा मिलेगा। यहां एक तरफ एंड यूजर्स नए इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने और समझने पहुंच रहे हैं, तो दूसरी तरफ देश-विदेश से डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर बनने के इच्छुक लोग भी कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।
Swadesh Kumar के मुताबिक, EV India Expo 2026 में 100 से ज्यादा एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कई कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक, ई-रिक्शा और ई-ऑटो समेत कई तरह के इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। एक्सपो में नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
EV India Expo 2026 इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नई तकनीक और उत्पादों को एक मंच प्रदान कर रहा है। एक्सपो से उद्योग जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य और नई संभावनाओं को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।