Greater Noida News (01/09/2026): ग्रेटर नोएडा के पारसौल गांव में सोमवार शाम ट्रांसफार्मर के तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
बताया गया है कि आग बुझाने के दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति दोबारा शुरू हो गई। इससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और वे करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने बिना जानकारी दिए बिजली चालू कर दी।
शिकायतकर्ता ललित मलिक के मुताबिक, गांव में 250 केवी के ट्रांसफार्मर के तारों में आग लगी थी। बिजली बंद होने के बाद ग्रामीण सुरक्षित तरीके से आग बुझाने में जुटे थे। इसी बीच तारों में दोबारा करंट आने लगा। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति का तार से सीधा संपर्क नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने से पहले मौके पर मौजूद लोगों को सूचना दी जानी चाहिए थी। आरोप है कि उपकेंद्र पहुंचने पर संबंधित कर्मचारी वहां मौजूद नहीं मिला।
मामले को लेकर एक ग्रामीण ने सोमवार रात करीब 8 बजे दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।