ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका’ पर संवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/09/2026): आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में सोमवार को ‘राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक श्री अनिल जी ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया।

ITS इंजीनियरिंग कॉलेज

अपने संबोधन में अनिल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा और उसकी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं। भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि युवाओं में देश के प्रति समर्पण, अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का होना बेहद जरूरी है।

ITS इंजीनियरिंग कॉलेज

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना या व्यक्तिगत करियर को आगे बढ़ाना नहीं होना चाहिए। शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान और कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने युवाओं से अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के साथ समाज और राष्ट्र के व्यापक हितों को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, युवा नेतृत्व, शिक्षा, देश के विकास और समाज में युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न प्रश्न वक्ता के समक्ष रखे। श्री अनिल जी ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग समाज एवं देश के हित में करने के लिए प्रेरित किया।

ITS इंजीनियरिंग कॉलेज

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वक्ता के साथ सीधे संवाद किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद से उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित में अपनी क्षमता के अनुसार सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर बिल्स आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन अग्रवाल, कॉलेज के एचओडी डॉ. ओपी चौधरी, राकेश गर्ग, जिला प्रचारक नैमपाल, विभाग प्रचारक चिरंजीवी, विद्यार्थी प्रमुख नरेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री मनीष कुशवाहा ने किया, जबकि संचालन डॉ. मेघना माथुर ने किया। कार्यक्रम में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।