Greater Noida News (01/09/2026): उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अपना उद्योग या सेवा क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का अवसर उपलब्ध है। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र अभ्यर्थियों को सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने के लिए मार्जिन मनी सहायता प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गौतमबुद्ध नगर पंकज निर्वाण ने बताया कि योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाली सूक्ष्म इकाइयों के लिए 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजन श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत अंशदान देना होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का संबंधित जनपद का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सरकारी संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही, आवेदक ने पहले केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के पोर्टल या उत्तर प्रदेश एमएसएमई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरी तरह ऑनलाइन भरकर जमा करना होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।