Noida News (31/08/2026): विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा, नोएडा की ओर से सोमवार को ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। नोएडा के छह विद्यालयों में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, पंचशील बालिका इंटर कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और चैतराम कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। विभिन्न विद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों को देश की विरासत से जोड़ना उद्देश्य
भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, महान व्यक्तित्वों, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी अपने देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने तथा समझने के लिए काफी उत्साहित है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और गौरव की भावना को भी मजबूत करते हैं।
शाखा पदाधिकारियों और सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
शाखा सचिव महेंद्र शाह ने बताया कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न विद्यालयों में आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश बंसल (संयोजक—संस्कार), दिनेश मित्तल, तुलसीदास, मनोज अग्रवाल, दिनेश चांडक, अनिल शर्मा, संजय जिंदल और डॉ. नीरज शर्मा सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने कहा कि ‘भारत को जानो’ जैसे शैक्षिक एवं संस्कारपरक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने और उनमें राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।