नोएडा में बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायत करें ऑनलाइन, 24 घंटे में होगी ठीक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (31/08/2026): शहर और गांवों में खराब या बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत दर्ज कराने के लिए अब लोगों को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ मोबाइल ऐप शुरू किया है। इसके जरिए लोग घर बैठे स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।

ऐप पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने की जिम्मेदारी दी गई है। प्राधिकरण के अनुसार, शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने और इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को देने की व्यवस्था की गई है। तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए प्राधिकरण ने टोल फ्री नंबर 18001029574 भी जारी किया है। जिन लोगों को मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करने में परेशानी हो, वे इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायतों को दर्ज करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करना है।

‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ ऐप Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी इलाके में स्ट्रीट लाइट बंद होने, खराब होने या रोशनी से जुड़ी अन्य समस्या सामने आने पर तुरंत ऐप या टोल फ्री नंबर के माध्यम से सूचना दें। इससे संबंधित टीम को मौके पर भेजकर जल्द कार्रवाई की जा सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।