गोकशी केस में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (31/08/2026): दनकौर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, नवादा गांव निवासी त्रिलोक नागर ने 17 सितंबर 2025 को गोकशी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अच्छेजा बुजुर्ग गांव के पास कुछ लोगों ने कई गोवंशों का वध किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को मामले में आसिफ की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।