किसानों के लंबित मामलों से लेकर युवाओं के रोजगार तक, किसान एकता महासंघ ने उठाए मुद्दे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/08/2026): ग्रेटर नोएडा के मिलक गांव में रविवार को किसान एकता महासंघ की बैठक आयोजित हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में हुई बैठक में किसानों से जुड़े लंबित मामलों के साथ-साथ क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राजवीर ठेकेदार ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद सैकेटरी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत हवलदार के आवास पर हुई बैठक में किसानों के लंबित मुआवजे, आबादी से जुड़े मामलों के निस्तारण और विकास परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, ऐसे में स्थानीय किसानों और युवाओं को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। संगठन ने मांग की कि परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्राथमिकता तय की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही इलाके में रोजगार मिल सके।

बैठक में इन मांगों को लेकर जल्द ही यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारी प्राधिकरण के सामने किसानों और स्थानीय युवाओं की समस्याएं रखकर उनके जल्द समाधान की मांग करेंगे। बैठक में पप्पू प्रधान, मास्टर इंद्रपाल सिंह, कर्मवीर भाटी, प्रवीन पहलवान, अमित नागर, रविंद्र नागर, सावित्री देवी, मांगे प्रधान, विकल नागर, गजराज कसाना, बिरम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।