रक्षाबंधन पर गांव जाना पड़ा भारी, बंद घर में लाखों की चोरी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र स्थित तिरुपति एंक्लेव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार रक्षाबंधन मनाने के लिए गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद वारदात का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप अपने परिवार के साथ 29 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर गांव गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे चोर उनके बंद मकान में दाखिल हुए। आशंका है कि वारदात से पहले बदमाशों ने घर की निगरानी की और परिवार के बाहर जाने का इंतजार किया।

घर में घुसने के बाद चोरों ने कमरों को खंगाला और वहां रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी के साथ 65 हजार रुपये नकद भी ले गए। चोरी की पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

घर लौटने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी विजय गुप्ता के अनुसार, शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें लगाई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।